Follow Us:

कांगड़ा में 3 लोगों ने तोड़ा दम, 31 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले आए सामने

|

हिमाचल में कोरोना वायरस से मौत का कहर निरंतर बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा में बीते कल तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें 72 वर्षीय पुरुष गांव लटवारा, तहसील पालमपुर का व्यक्ति उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित था। व्यक्ति ने सोमवार शाम  4.15 बजे दम तौड़ दिया। इसके अलावा कांगड़ा निवासी 62 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति शूगर और उच्च रक्तचाप का मरीज था। व्यक्ति को 123 तारीख को जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, जौंता नूरपुर निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज में लाया गया था और लगभग 4 बजे उसकी मौत होगई। बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉज़िटिव आई थी।

कांगड़ा में 31 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। ट्रूनेड के द्वारा जांचे गए लोगों में 5, RAT द्वारा 14 और RTPCR द्वारा जांचे गए सैंपल्स में 8 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यानि कुल मिलाकर 27 व्यक्ति कोरोना प़जिटिव पाए गए हैं। इनमें शिमला, कांगड़ा, मंडी, घुमारंवी और सिरमौर के लोग शामिल है। जिला बिलासपुर में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां झंडूता में 15 साल के बच्चे सहित 11 लोग कोरोना प़ॉजिटिव पाए गए।