Categories: हिमाचल

कुल्लू की 3 सब्जी मंडियां हुई ऑनलाइन, किसान अब जान सकेंगे देशभर की मंडियों के भाव

<p>देशभर की सब्जी मंडियों में फलों और सब्जियों के क्या दाम हैं इसकी अब किसानों को घर बैठे जानकारी मिलती रहेगी। प्रदेश में 19 सब्जी मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत ऑनलाइन किया गया है। वहीं, जिला कुल्लू की तीन मंडिया भी इसमें शामिल है। जिला कुल्लू के बन्दरोल सब्जी मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत आयोजित सेमिनार में आए किसानों और बागबान को संबोधित करते हुए कृषि उपज विपणन समिति के मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में फ़ल सब्जियों को ऑनलाइन बेचने के लिए किसानों को जानकारी दी गई। वहीं,&nbsp; फल सब्जियों की राष्ट्रीय बाज़ार में ऑनलाइन कीमतों होने से किसानों को। मिलने वाली कीमत में भी इज़ाफ़ा होगा और किसानों की आर्थिकी मज़बूत होगी।</p>

<p>रमेश शर्मा ने कहा कि फल सब्जियों को गुणवत्ता के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल ओर चढ़ाया जाएगा और उसेदेश के किसी भी कोने पर बेचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कागज पर किया जाने वाला काम अब ऑनलाइन हो गया है और देश की सभी सब्जी मंडियों को एक साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2016 में सोलन और शिमला की ढली सब्जी मंडी पहले ऑनलाइन थी। लेकिन अब प्रदेश भर की 19 मंडियों को जोड़ा जा रहा है और जिसने कुल्लु जिला की 3 सब्जी मंडी भी शामिल हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कृषि उपज समिति पुराने तरीको से निकल कर राष्ट्रीय कृषि बाज़ार में आकर किसानों की आमदनी बढ़ाने की तरफ अग्रसर हो रहा है। राष्ट्रीय कृषि बाज़ार में ऑनलाइन उत्पाद बिकने से किसान को बेहतर मूल्य मिलेगा। सारा लेन देन ऑनलाइन होगा और कागजो पर लिखने की समस्या भी खत्म होगी। जिसके चलते किसानों और आढतियों को पेमेन्ट भुगतान के बारे में भी जानकारी रहेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

2 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

5 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago