Follow Us:

मंडी-पठानकोट हाइवे पर कार और बाइक के बीच टक्कर, बाइक सवार 3 युवक घायल

पी. चंद |

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंदर नगर के डकबगडा में बजगर खड्ड के समीप बुधवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं। मामला ट्रीपल राइडिंग का बताया जा रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में दिलाया गया।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य घायल की हालत खतरे से बाहर है। जोगिंदर नगर सिविल अस्पताल से दो घायलों को डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया की घटना के कारणों की छानबीन जारी है।