Follow Us:

एक्पोजर विजिट पर निकले 32 पार्षद, मेयर ने टूअर से किया किनारा

पी. चंद, शिमला |

नगर निगम शिमला के 32 पार्षद शनिवार को एक्सपोजर विजिट पर महाराष्ट्र और पूणे के लिए निकले पर महापौर कुसुम सदरेट को इस टूअर से दूर रखा गया है। महापौर ने इसलिए भी इस टूअर से किनारा किया है क्योंकि मई महीने में शिमला में जल संकट के दौरान वे चीन दौरे पर थी तो यहां उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठ चुके हैं। इसे देखते हुए महापौर महाराष्ट्र के दौरे पर नहीं गई।

बताया गया कि यह विजिट स्मार्ट सिटी और अम्रुत योजना के तहत वहां के विकास कार्यों को देखना है। नगर निगम के 32 पार्षद आगामी 25 अक्तूबर तक एक्सपोजर विजिट पर रहेंगे। महाराष्ट्र के नगर निगमों की तर्ज पर शिमला में भी विकास कार्यों को नया मोड़ देने के लिए यह विजिट करवाई गई है।