Categories: हिमाचल

कांगड़ा और हमीरपुर में सामने आए कोरोना के 4-4 नए मामले

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कांगड़ा और हमीरपुर में कोरोना के 4-4 नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में पहला मामला निवासी डाडासिबा का 22 वर्षिय युवक है जो 28 जूलाई को मुंबई से लौटा है। यह होम क्वारंटाइन पर था। दूसरा मामला निवासी शाहुपर 22 वर्षिय युवक जो पश्चिम बंगाल से लौटा है। तीसरा मामला निवासी गागलोई का 25 वर्षिय युवक है। चौथा मामला सैना का 33 वर्षीय जवान है जो 28 जूलाई को लैह से लौटा है। इसे कोविड कैयर सैंटर बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, दो युवको को कोविड कैयर सैंटर योल शिफ्ट किया जा रहा है। और एक को पालमपुर कोविड केयर सैंटर शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं, हमीरपुर जिला में बुधवार को एक पिता-पुत्र समेत कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि तहसील हमीरपुर के गांव जिवीं डाकघर चमनेड के 41 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ये दोनों 25 जुलाई को जालंधर से आए थे और होम क्वारंटीन में रखे गए थे।

इसके अलावा गांव लंबलू का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह सियाचिन से चंडीगढ़ होते हुए 23 जुलाई को अपने घर आया था और होम क्वारंटीन में रह रहा था। बड़सर के गांव अपर हड़ेटा का 29 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव निकला है। वह 29 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

60 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago