Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 4 लोगों ने तोड़ा दम, 174 नए मामले दर्ज़

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज दोपहर तक 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें  हमीरपुर से 1, कांगड़ा से 1, मंडी और ऊना से 1-1 मौते शामिल है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 767 हो गया है। प्रदेश में कोरोना के 174 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।

प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 877 हो चुका है। जिनमें 7 हजार 384 मामले अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, दोपहर तक 650 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 39 हजार 681 हो गया है।