Follow Us:

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

desk |

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जहा कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,कांग्रेस परीक्षण विभाग के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओ ने यशवंत परमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि आज डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी जयंती है और उन्हें याद किया जा रहा है उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि यशवंत सिंह परमार हिमाचल निर्माता कहे जाते है हिमाचल को बनाने में उनका बड़ा योगदान है और उनके योगदान को हिमाचल कभी नही भुला सख्ता है।

हिमाचल यदि आज विकास के पथ पर अग्रसर है तो ये यशवंत सिंह परमार ओर वीरभद्र सिंह की देन है। आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यो में शमिल है और विकास के पथ पर अग्रसर है।