Categories: हिमाचल

चंबा: होली में फंसे 480 बच्चे किए रेस्क्यू, निजी गाड़ियों में घर पहुंचाएगा प्रशासन

भरमौर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों से बुधवार को होली में फंसे 15 प्राइमरी शिक्षा खंडों में से 8 शिक्षा खंडों के बच्चों को होली से निकालकर अपने घरों को सुरक्षित रवाना कर दिया। इसमें पांगी, चम्बा, गैहरा, भरमौर, गरोला, कियाणी तथा मैहला शिक्षा खंडों के लगभग 480 बच्चे और अध्यापक शामिल हैं। शेष 7 शिक्षा खंडों के बच्चों को वीरवार को यहां से रवाना करने की योजना है। सभी बच्चों की रहने की व्यवस्था जेएनवी सरोल में किए जाने की सूचना है।

एडीएम भरमौर पीपी सिंह भरमौर से निजी वाहनों का एक काफिला लेकर तयारी पुल तक पहुंचे जहां तक बच्चों को होली से पैदल लाना पड़ा। एडीएम ने वहां से बच्चों को किराए की इन गाडिय़ों में अध्यापकों सहित रवाना किया, जिन्हें बग्गा तक ये वाहन छोड़ेंगे तथा राख से आगे बसों के माध्यम से चम्बा पहुंचेंगे।

प्रशासन और PWD के प्रयासों से मिली सफलता

लोगों का कहना था कि गरोला से लेकर होली तक के मार्ग की हालत को देखते हुए ऐसा लगता था कि शायद बच्चों का एक सप्ताह तक निकाल पाना संभव नहीं था लेकिन जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के दिन-रात के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी रात को भी मार्ग खोलने में जुटी रही। प्रशासन ने लगभग 150 निजी वाहनों को किराए पर बुलाया है जिसमें इन बच्चों को अपने-अपने घर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा, वहीं भरमौर, गरोला, गैहरा तथा नजदीकी शिक्षा खंडों के बच्चे अपने-अपने घर भी पहुंच गए है।

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

6 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

29 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

53 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

15 hours ago