Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 5 लोगों ने तोड़ा दम, 14 नए मामले दर्ज़

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 335 पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें से कांगड़ा में 1, शिमला में 4 लोगों की मौत शामिल है। प्रदेश में  दोपहर तक कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में चंबा में 2, ऊना में 2 औऱ शिमला में 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 70 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 22 हजार 612 हो गया है। इसमें से 2 हजार 897 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अभी तक 19 हजार 349 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।