Follow Us:

शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव

पी. चंद |

गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव इस बार  हर्शौलास से मनाया जा रहा है जिसके  तहत  विभिन कार्यकर्म का आयोजन किया जा रहा है। शिमला के रिज मैदान पर शिमला सिंह सभा 28 और 29 सिंतबर  को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल और सीएम के अलावा पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा जायेगा।

इस कड़ी में रविवार को गेटी में सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की। सेमिनार के दौरान गुरु नानक पर आधारित लागु फिल्म दिखाई गई जिसके बाद विद्वानों ने  गुरु गोबिंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार में गुरुनानक देव की जीवनी से जुड़ी प्रमुख बातों पर चर्चा होगी।

इस मौके पर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश भर में  गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव   धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी की  अध्यक्ष में कमेटी भी बनी है। उन्होंने कहा की गुरु महराज ने सिख धर्म की स्थपना की और उसके लिए 24 वर्षों तक दुनिया भर का प्रवास किया और आम जनता को भाई चारा और शांति का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु नानक के  उन संदेशो की बहुत जरूरत है। जिसके देखते हुए इस बार गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है  शिमला सिंह द्वारा भी कार्यकर्म का  आयोजन किया जा रहा है

गुरु सिंह सभा जसविन्द्र सिंह  ने कहा की गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है जिसकी शुरूआत गेटी  में सेमीनार के आयोजन से किया गया। जिसमें लघु फिल्म और बाहर से आए विद्वानों द्वारा गुरु नानक के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर प्रदेश स्तरीय  कार्यक्रर्म का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा संगत द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें  550 यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा।