कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल कांगड़ा में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। पहला मामला शाहपुर छतड़ी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। इन दोनों मामलों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ढन ज्वाली की 13 वर्षीय लड़की भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये कोरोना पॉजिटिव अपने पिता के संपर्क से है। घाड़ हरसर का 6 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये भी अपने पिता से संक्रमित है। डगोह जयसिंहपुर निवासी 55 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह 9 जुलाई को दिल्ली से लौटी है औऱ परौर में संस्थागत क्वारंटाइन थीं। बाग नजदीक बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह उत्तर प्रदेश से आया है। इनमें से एक को धर्मशाला औऱ पांच को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है।

बिलासपुर में एक और मामला पॉजिटिव

जिला बिलासपुर में एक और मामला पॉजिटिव आया है।जिससे जिले में कुल 52 मामले हो गए हैं। 31 वर्षीय यह युवक कुवैत से आया है और पांच तारीख को अपने क्षेत्र में पहुंचा है जिसे पंचायत घर टोबा में कंवारटीन किया गया है। यह युवक गांव निलन डाकघर लखानू तहसील नैणा देवी का रहने वाला है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस युवक को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है ।

नई दिल्ली, एजेंसियां: आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की…
Kangra Tractor Accident: कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…
ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…
Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…
2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…
एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…