<p>कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज नए मामले सामने आ रहे है। वहीं, ऊना से कोविड जांच को भेजे गए 339 सैम्पल्स में से 329 नेगेटिव रहे हैं, 6 पॉजिटिव, 4 रिजेक्ट रहे हैं। वहीं 10 संक्रमितों के 3 पॉजिटिव और 7 नेगेटिव रहे हैं। पहली और दूसरी पॉजिटिव हरोली उपमंडल के पंजावर से 40 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी हैं। इनके सैम्पल्स कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर लिए गए थे। ये दोनों होम क्वारंटाइन में हैं। तीसरा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक का 35 वर्षीय व्यक्ति है, ये उत्तर प्रदेश से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6551).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<p>वहीं,चौथा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर का 27 वर्षीय सेना का जवान है, ये सियाचिन से लौटा है और इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन है। पांचवां पॉजिटिव अंब उपमंडल के धारु नैहरियां का निवासी 37 वर्षीय सेना का जवान है, ये दिल्ली से लौटा है और इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है। छठा पॉजिटिव 42 वर्षीय व्यक्ति बद्दी की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है, कोरोना के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था, यह क्षेत्रीय अस्पताल में आइसोलेट है।</p>
<p>ऊना में कुल संक्रमितों की संख्या 250 हो गई है, जिनमें से 169 रिकवर हो गए हैं, जबकि 81 एक्टिव केस हैं। ऊना में एक माइग्रेटेड इन का भी मामला भी आया है यह 60 वर्षीय महिला ऊना उपमंडल के गांव मोरबड़ भटोली की है, जिसकी नंगल पंजाब में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं माइग्रेटेड इन के 15 मामले सामने आए हैं, इनमें से 9 लोग रिकवर और 6 एक्टिव केस हैं।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…