Follow Us:

करेरी में फंसे 65 लोग, स्थानीय लोगों ने लगाई मदद की गुहार

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में देर रात हुई बर्फवारी में कई इलाकों से लोगों के फंसे होने की सूचना आ रही है। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के करेरी में 65 लोगों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। शाहपुर से कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि देर रात स्थानीय लोगों के साथ कुछ पर्यटक बर्फवारी के कारण फंस गए है। प्रशासन से उनकी मदद की गुहार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 65 से अधिक लोग बर्फवारी के कारण ट्रैकिंग प्वाइंट करेरी में फंस गए हैं।

ऐसी ही जानकारी त्रियुंड क्षेत्र से भी प्राप्त हो रही है। लेकिन अभी उसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने लोग वहां है। वहीं, डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है और प्रशासन के लोग मदद के लिए निकल गए हैं। लोगों की मदद के लिए अभी त्रियुंड की कोई भी सूचना नहीं मिली है। करेरी से जानकारी प्राप्त हुई है।