हिमाचल

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 66.20 फीसदी हुआ मतदान

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में 66.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 87222 कुल मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 56726 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी निपुण जिंदल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 111 मतदान केंद्रों के अलावा, कोविड महामारी के दृष्टिगत मतदाताओं की सुविधा के लिये 30 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटी पोलिंग स्टेशन में 82 फीसदी मतदान हुआ है जबकि सबसे कम मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियाल मतदान केंद्र पर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतों की मतगणना 02 नवम्बर, 2021 को देहरी कॉलेज, फतेहपुर में की जाएगी, जिसके लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

4 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

4 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

4 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

7 hours ago