Follow Us:

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में 71 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन, CMO गुरदर्शन गुप्ता ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

|

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान 71 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया। अस्पताल वैक्सीन का पहला टीका डॉ (कर्नल) सुखजीत सिंह परमार को लगाया गया। अस्पताल में हुए वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने किया। वहीं, इस दौरान बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज और डा. शिवानी भी मौजूद रहीं। बीएमओ तियारा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ रूबी भारद्वाज ने फोर्टिस कांगड़ा में अपना कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया।