Follow Us:

राष्ट्रपति पदक और पुलिस सम्मान से 76 अलंकृत

|

President’s Medal for Distinguished Service: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा तथा जीवन रक्षा पदक से 76 विजेताओं को सम्मानित किया।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक



इस समारोह में कमांडेंट जनरल होम गार्ड और सिविल डिफेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक एन. वेणुगोपाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह समारोह वर्ष 2020 के बाद पांच साल बाद आयोजित किया गया

राज्यपाल ने पदक विजेताओं को दी बधाई
राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा-भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस और गृह रक्षा बलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

नशे के खिलाफ लड़ाई और आपदा प्रबंधन पर जोर
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कई पदक विजेताओं ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्य किया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय कार्य है।

सुरक्षा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास
राज्यपाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति जैसे कदमों का जिक्र किया, जिससे पुलिस और गृह रक्षा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है

उल्लेखनीय अतिथि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक और नेक राम, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।