Follow Us:

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में 7814 पद खाली, साल 2018 में 1916 कर्मी हुए सेवानिवृत

पी. चंद |

ठियोग के माकपा विधायक राकेश सिंघा ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि विभाग क्या स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। 2018 के दौरान कितने कर्मचारी एवं अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। विस्तृत जानकारी दें?

जबाब में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने माना कि विभाग स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है।  2018 के दौरान 43 अधिकारी और 1873 अन्य अधिकारी सेवानिवृत हुए। जिनका कुल जोड़ 1916 बनता है।

उन्होंने बताया कि विभाग में 7814 पद ख़ाली पड़े हैं। कई नई योजनाएं बन रही हैं जिनको चलाने के लिए भी नए कर्मियों की जरूरत पड़ेगी।