Follow Us:

कांगड़ा में 816 स्वस्थ्य कर्मियों को लगी कोविड19 टीकाकरण की दूसरी खुराक

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में सोमवार को 816 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड -19 टीकाकरण की दूसरी खुराक दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिला में 11 हजार 268 स्वास्थ्य कर्मियों को और 2 हजार 809 फ्रंट लाइन वर्कर का  टीकाकरण किया जा  चूका है। इस टीकाकरण अभियान में अभी तक लाभार्थियों को कोई गंभीर साइड इफेक्ट रिपोर्ट नहीं हुआ है।

टीकाकरण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी  रहेगी। आज कोविड वैक्सीन की अतिरिक्त सप्लाई उपलब्ध हो गईं है। वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन घर घर जाकर 4 हजार 450 को  पोलियो की ड्राप पिलाई गई। अभी तक जिला में कुल 1 लाख 19 हजार 346 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा चुकी है। यह अभियान आज भी जारी रहेगा।