Follow Us:

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा 88 वर्षीय बुजुर्ग, नहीं सुन रहा कोई पुकार

सचिन शर्मा, मंडी |

सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बरोटी के बनौड़ क्षेत्र 88 वर्षीय बक्शी राम वर्तमान में पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज होकर रह गया है। जिला प्रशासन और उपमंडल प्रशासन के बार बार चक्कर काटने के बावजूद भी सीनियर सिटीजन बख्शी राम की मेहनत 8 माह बीत जाने के बाद भी रंग नहीं लाई है। चारों ओर से थके हारे और मन में निराशा लिए वृद्ध बक्शी राम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को भी कई मर्तबा पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए शिकायत पत्र भेजा है। लेकिन, कोई भी सुनवाई आज दिन तक नहीं हुई है।

इतना ही नहीं बल्कि सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल के ध्यान में भी वृद्ध बक्शी राम ने व्यक्तिगत तौर पर मिलकर समस्या से अवगत करवाया। लेकिन वर्तमान में समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बक्शी राम को मलाल है कि आईपीएच विभाग ने जिस जगह से पानी के कनेक्शन के दो भाग किए हैं। उसके तकरीबन  50 मीटर दूरी पर बक्शी राम का घर है। जहां पर उसके पानी के नल में एक भी बूंद वर्तमान में पानी की नहीं आती है। जबकि उसके विपरीत उसी पाइप से जो कनेक्शन दूसरे पड़ोसी को नीचे की ओर दिया गया है।

उसके यहां नियमित तौर पर पानी की सप्लाई आ रही है। भले ही विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया हो। लेकिन समस्य जस की तस बनी हुई है और पानी का बराबर से वितरण ना होने से उनके नल से पानी की बूंद नहीं आ रही है। ब

क्शी राम ने दोबारा से विभागीय अधिकारियों, मुख्यमंत्री, मंत्री, जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से गुहार लगाई है कि वह पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान करके जिंदगी के इस अंतिम पड़ाव पर खड़े 88 वर्षीय वृद्ध को राहत प्रदान की जाए। अन्यथा मजबूरन होकर उन्हें अमरणआसन पर बैठना पड़ेगा और विभागीय अधिकारियों की कारगुजारी का खुलासा अमरणासन्न पर बैठकर करने को विवश होंगे। उन्होंने बताया कि अगर इस दौरान उन्हें कोई भी समस्या आती है। तो उसके लिए सरकार और जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

वहीं, दूसरी ओर दिव्यांगजनों के कानूनी सलाहकार एवं मुख्य समाजसेवी कुशल कुमार सकलानी का कहना है कि आईपीएच विभाग का यह कारनामा यहां तक ही नहीं है। बल्कि विभागीय अधिकारियों की कारगुजारी से हर कोई परेशान है।

उन्होंने आईपीएच मंत्री और मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर अधिकारियों की कर गुजरी के ऊपर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है ताकि जनता राहत की सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि वृद्ध बक्शी राम की समस्या को कानूनी कार्यवाही से सुलझाएंगे और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

उधर आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता रजत गर्ग का कहना है कि बुजुर्ग  की समस्या ध्यान में है। लेकिन पड़ोस में वातावरण ठीक ना होने से पेयजल की सप्लाई का बराबर वितरण करने में समस्या आई है। जल्द ही समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाला जाएगा।