Follow Us:

कांगड़ा जिले में आपदा से मरने वालों की संख्या हुई 10, बोह में 4 शव औऱ निकाले

पी. चंद |

कांगड़ा के अंतर्गत आते शाहपुर की बोह वैली में आई आपता में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। यहां मृतकों की कुल संख्या 9 हो चुकी है। बुधवार दोपहर तक राहत कार्य में जुटी टीम ने 4 और शव मलबे से निकाले हैं जिसके बाद कुल संख्या 9 हो गई है। जबकि जिला कांगड़ा में आपदा से मरने वालों की कुल संख्या 10 हो चुकी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जान गंवाने वालों को 4 लाख का मुआवज़ा औऱ जिनके घट बहे हैं हाउसिंग स्कीम के तहत उके घर बना कर दिये जाएंगे। अभी तक NDRF की टीम लगातार मौके पर डटी है।