Follow Us:

अजोली-सनोली सड़क का कार्य 90 प्रतिशत पूराः सत्ती

दिक्षा बैंस |

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि 5.12 करोड़ रुपए की लागत से अजोली-सनोली सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। इस सड़क का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसके निर्माण से 6 गांवों के निवासियों को लाभ मिलेगा। सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 नवंबर 2019 को किया था। 

सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा मंडल ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सतपाल सिंह सत्ती का धन्यवाद किया है। सभी ने कहा कि पूरे हल्के में हो रहे विकास कार्यों से ऊना विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है, जिसका श्रेय सतपाल सिंह सत्ती की विकासवादी सोच को जाता है।

उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा में विकास ने चौगुनी रफ्तार पकड़ी है जिससे सनोली, मजारा, मलूकपुर, वीनेवाल पूना, अजोली, छत्तरपुर ढाडा में बढ़िया सड़कें बनकर लगभग तैयार है। संतोषगढ़ से सनोली, मौजोवाल पंजाब से सनोली गांव तक, अजोली मोड़ पंजाब से सनोली तक, मैंलमा पंजाब से सनोली तक, अजोली संतोषगढ़ हाईवे से सनोली मार्केट तक, अजौली व छत्तरपुर गांव की बहुत ही शानदार सड़कें बन गई। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब-तब ऊना विधानसभा सहित इन गांवों में बहुत ही विकास कार्य हुए हैं।