Categories: हिमाचल

कांगड़ाः पेपर लीक मामले में 4 युवकों सहित एक बस कंडक्टर गिरफ्तार

कंडक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कंडक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी द्वारा सुबह किए गए आत्मसमर्पण के बाद तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण बाद एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन खुद शाहपुर थाना पहुंचे और करीब साढ़े तीन बजे तक यहीं रहकर उन्होंने मुख्य आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर बलदेव सिंह भी मौजूद रहे। इस पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य लोगों को थाना में तलब किया।

पुलिस अधिकारी हालांकि इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। लेकिन पुख्ता सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवकों में एक एचआरटीसी में बस कंडक्टर है। जबकि एक अन्य रेलवे में नौकरी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने परीक्षा के दौरान अपने व्हाट्सएप के माध्यम से भाली निवासी बस कंडक्टर को प्रश्रपत्र भेजा था और उसके बाद यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक बस कंडक्टर ने इसे अन्य जान पहचान वालों को भेज दिया, जिनमें से एक ने इसकी जानकारी मीडिया को दे दी। आरोपी ने भनाला निवासी मुकेश को भी फोन किए थे। मुकेश रेलवे में है और आरोपी का रिशतेदार बताया जा रहा है। इस मामले में भाली निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पेपर लीक के तमाम पहलुओं को आपस में मिला रहे है और शिमला, शाहपुर  पेपर लीक मामलों के लिंक तलाशे जा रहे है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

यहां बता दें कि शिमला के साथ शाहपुर के एक निजी कालेज में भी कंडक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी ने अपने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न पत्र भेज दिया था। शाहपुर पुलिस ने सोमवार सुबह इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी,लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था।मंगलवार सुबह युवक मनोज कुमार ने शाहपुर थाना पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी थी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago