Follow Us:

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

सेना में खुली भर्ती 12 जनवरी से 22 जनवरी तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए खुली भर्ती 12 जनवरी से 22 जनवरी तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडसमैन के पदों के लिए होगी। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर 2018 तक सेना की वेबसाईट पर कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त भर्ती के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के उम्मीदवार जिन्होंने 5 अक्तूबर से 3 नवम्बर, 2018 के बीच धर्म गुरू (आरटी जेसीओ) और हवालदार (SC) के पद के लिए उपरोक्त वेबसाईट पर ऑनलाईन पंजीकरण किया हुआ है। उनकी भर्ती भी उपरोक्त अवधि के दौरान इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित की जाएगी।

बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार साथ भर्ती स्थल पर जाने से पहले अपना ऑनलाईन जारी किया गया एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो- दो फोटो स्टेट और 20 रंगीन फोटो भी साथ लाएं।