हिमाचल

4 किमी पैदल चल यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर पहुंचीं कुल्लू की वंशिता, फ्लाइट का इंतज़ार

कुल्लू के करीब आठ विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। रूस के तेज होते हमले के बीच बच्चों के साथ उनके परिजन भी चिंतित हैं। वे रात भर सो भी नहीं पा रहे हैं। परिजन भारत सरकार से बच्चों को जल्द अपने देश पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं दैनिक अख़बार के मुताबिक, ख़बर है कि कुल्लू की छात्रा वंशिता रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच गई हैं। उन्हें माइनस तापमान में लगभग चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा।

इसके बाद वह रोमानिया स्थित कैंप में पहुंच गई हैं। अब हवाई जहाज में सीट मिलने का इंतजार है। उनके पिता देवव्रत धीमान ने मांग की है कि केंद्र सरकार उनकी बेटी के साथ कीव में फंसे हजारों भारतीय बच्चों को जल्द निकाले। कीव में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उधर, कटराईं के भाई-बहन और मनाली की शुभदर्शनी अभी भी यूक्रेन के उजहोरोड में हैं।

परिजन बच्चों का हालचाल जानने के लिए दिन-रात फोन कर रहे हैं। विवेक गौतम ने कहा कि उनके दोनों बच्चों ने किराये का कमरा छोड़ दिया है। उन्हें हॉस्टल में रखा गया है। कुछ बच्चों को निकाला गया है। अब उन्हें अपनी बारी का इंतजार है। मनाली से शुभदर्शनी के पिता भूप सिंह ने कहा कि अभी बेटी का नंबर नहीं आया है। एएसपी कुल्लू एनएच नेगी ने कहा कि अभी यूक्रेन से एक छात्रा अपने घर पहुंची है।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

43 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

54 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago