Categories: हिमाचल

2 साल के बेटे के साथ रेन शेल्टर में जिंदगी गुजार रही एक मां

धर्मपुर उपमंडल के मढ़ी कस्बे से दो किलोमीटर दूर एक रेन शेल्टर में एक बेसहारा मां अपने 2 साल के बेटे के साथ जिंदगी गुजार रही है। रोटी और कपड़ों का कोई इंतजाम न होने के बावजूद कई महीनों से वह कैसे जीवित है यह कोई नहीं जानता। सकलाना पंचायत की दलित महिला गुड्डी देवी के पति गोविंद राम का चार साल पहले निधन हो चुका है।

वहीं, गांववासियों का कहना है कि गुड्डी देवी करीब दो साल से यहां रह रही है। किसी हैवान ने इसे गर्भवती कर डाला था। यह महिला अपने 2 साल के बेटे को छाती से चिपकाए भूख-प्यास और भयंकर ठंड में दिन काट रही है। हैरानी की बात यह है कि इतने वर्षों में पंचायत या प्रशासन की नजर इन मजलूमों पर नहीं पड़ी। मां और बेटा दोनों ठंड के मौसम में रेन शेल्टर में ठिठुरने को मजबूर हैं।

सरकारी तंत्र की नाकामी : संजय शर्मा

समाजसेवी संजय शर्मा ने कहा कि बेसहारा मां-बेटे का अभावों के बीच रेन शेल्टर में वक्त गुजारना सरकारी तंत्र की असफलता है। उन्होंने प्रशासन से इनकी हिफाजत और पुनर्वास करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस तरफ कोई कदम नहीं उठाता है तो गुड्डी देवी के इलाज और बच्चे के पुनर्वास का खर्च वह खुद उठाने को तैयार हैं।

शीघ्र होगा पुनर्वास : SDM

एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि एक संस्था के प्रतिनिधि के माध्यम से उनके ध्यान में यह मामला है। प्रशासन जरूरतमंद लोगों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। इस बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। मां बेटे के पुनर्वास के लिए शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago