हिमाचल

साहड़वीं में पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

Hamirpur: ग्राम पंचायत उटप के तहत आने वाले साहड़वीं क्षेत्र की महिला की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। शुक्रवार दिन के समय यह हादसा हुआ है।  घटना के वक्‍त  घर पर सिर्फ महिला की बेटी थी।  पति पंजाब में निजी काम करता था। सूचना‍ मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्‍जे में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहड़वीं क्षेत्र की लगभग 45 वर्षीय महिला की शुक्रवार दिन के समय पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। दिन के समय महिला तथा उसकी बेटी घर पर थे। दिन के समय काफी देर तक बेटी को जब मां नहीं दिखाई दी तो उसने ढूंढना शुरू किया। आस पड़ोस में जाकर भी पता किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद जब महिला की तलाश शुरू की गई तो इसका शव घर के साथ ही बनाए गए टैंक में मिला। जब तक महिला को पानी से बाहर निकाला जाता इसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके उपरांत पुलिस सहायता कक्ष गलोड़ को सूचित किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago