Follow Us:

नाहन: यमुना नदी के तेज बहाव में बहा युवक, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन के पांवटा साहिब में एक युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव यमुना से बाहर निकाल लिया गयाय़ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पावंटा साहिब के भूपपूर में यमुना नदी में 23 साल का विक्की  निवासी बद्रीपुर नदी के किनारे रेत बजरी निकालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान विक्की हाथ-मुंह धोने यमुना नदी के बीच चला गया। बताया जा रहा है कि हाथ मुंह धोते समय अचानक युवक की चप्पल यमुना नदी में बह गई।

युवक चप्पल को पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे के करीब पेश आया, जिसके बाद स्थानीय गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।