Follow Us:

हमीरपुर की आस्था ठाकुर बनी ‘मिस हिमाचल क्वीन 2017’

नवनीत बत्ता |

हिमाचल के हमीरपुर की 20 वर्षीय आस्था ठाकुर ने मिस क्वीन हिमाचल का ताज जीत लिया है। पर्यटन नगरी मनाली में हुए मिस क्वीन हिमाचल 2017 में 150 से ज्यादा युवतियों ने भाग लिया था। इस सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश के आठ जिलों की तीस युवतियों का इसके लिए चयन किया गया। इनमें से आस्था के सिर ये ताज सजा है। डॉक्टर की पढ़ाई कर रही आस्था का फैशन में भी काफी शौक है। जिसके चलते उनका ये शौक उन्हें यहां तक ले आया।

आस्था का कहना है कि ये अभी शुरूआत है। वो लंबे समय से मेहनत कर रही हैं। अगर इसमें आगे बढ़ने का मौका मिलता है तो वो पीछे नहीं हटेंगी।  मिस फेमिना इंडिया ,मिस इंडिया जैसे कॉन्टेस्ट्स भी आगे होने वाले हैं और जैसे जैसे मौका मिलेगा अपना काम करती रहेंगी।    

आस्था के माता-पिता पेशे से डॉक्टर है और उनका कहना है कि वो इसकी सफलता से काफी खुश है और अपनी डॉक्टर की पढ़ाई के साथ साथ इसमें भी नाम करें।

बता दें मिस हिमाचल क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन एलायंस अकादमी कुल्लू ने किया। अकादमी की प्रबंधक और कार्यक्रम की संयोजिका सरिता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की युवतियों को एक प्लेटफॉर्म देना है।