Follow Us:

ऊना में मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर उतरी ABVP

रविन्दर, ऊना |

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने विभिन्न मांगो को लेकर 24 घण्टे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद ने कहा कि अनेक मांगो को लेकर विद्यार्थी परिषद ने भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीओं व उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। स्नातक कक्षाओं की फीस बढ़ा दी गयी है।

इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जल्द  निकले। जबकि छात्र संघ चुनाव बहाल हो। केन्द्रीय विश्विद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। इक्डोल में फीस बढ़ोतरी को वापिस लिया जाए। इस अवसर पर  इन सब मांगो को लेकर विद्यार्थी परिषद के 12 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कार्यकर्ता विनोद ने कहा कि अगर मांगे पूरी न हुई तो इस आंदोलन को तेज़ किया जाएगा।