Follow Us:

हमीरपुर: ABVP ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, उठाई ये मांगे

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने  गुरूवार को सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए और अणु कॉलेज में चल रहे खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर किया जा सके। प्रदेश में सस्कृत कॉलेजों की हालत बहुत ही दयनीय है उसमें सुधार किया जाए।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने कॉलेज के चुनावों पर रोक लगा दी है ये कह कर की चुनावों के कारण लड़ाइयां होती हैं। जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होते हैं तब भी एक पार्टी और दूसरी पार्टी में तनाव की स्तिथि होती है। कई बार लड़ाई भी होती है। तो क्यों कॉलेज चुनाव बहाल नहीं किये जाते। सरकार से मांग है चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।