Categories: हिमाचल

सैंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा कैंपस में ABVP के छात्रों ने मांगों को लेकर किया मूक प्रदर्शन

जिला कांगड़ा के देहरा में स्थित अस्थाई केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी द्वारा अपनी स्थानीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं सरकार के विरुद्ध मूक प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने मुंह पर काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन किया और कक्षाओं का बहिष्कार किया। एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने इस संस्थान को राजनीति से  प्रेरित बताते हुए छात्रा प्रमुख ने कहा कि बीते 11 सालों से राज्य में मात्र टोपियों के रंग बदले हैं। सरकार का केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रति रवैया नहीं बदला है। सैंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल में छात्रों के साथ केंद्र और राज्य सरकार भेदभाव की नीति अपना रही है। छात्रों को मजबूरन शिक्षा का बहिष्कार करना पड़ रहा है।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशाशन ओर सरकार की होगी। देहरा इकाई में एबीवीपी के प्रमुख हेमंत ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्थाई परिसर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ग्यारह सालों से इसका निर्माण अटका हुआ है अब इसके लिए अलॉट की गई भूमि के शिलान्यास को भी एक साल पूरा हो चुका है।

यहां अस्थाई कैम्पस में क्लासें चल रही हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाए। कैंपस में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की  व्यवस्था, परिसर में वाई-फाई की सुविधा, लाइब्रेरी में बैठने की क्षमता को बढ़ाया जाए परिसर में खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। कुल मिलाकर देहरा कैंपस में फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

2 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

2 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

2 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

3 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

3 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

5 hours ago