Follow Us:

मंडी: बाली के बाद मुख्यमंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देर रात मंडी में हुए दर्दनाक हादसे में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। इसी बीच परिवहन मंत्री जीएस के बाद अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी मंडी में हुए हादसे पर दुख जताया है। यही नहीं, बाली के बाद अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिले और वह जल्द ही ठीक हो जाएं। सरकार की ओर से दुर्घटना से प्रभावित सभी पीड़ितों को हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।