Follow Us:

ADGP CID अशोक तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज, कार्यालय की संपत्ति का निजी प्रयोग करने के लगे आरोप

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के ADGP CID अशोक तिवारी के खिलाफ परिवहन मजदूर संघ ने शिमला के बालूगंज थाना में HRTC की संपत्ति का निजी उपयोग करने के आरोप पर शिकायत दर्ज करवाई है। परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपने पीए हमीर चंद के साथ मिलकर एमडी रहते अपने पद का दुरुपयोग किया है और HRTC की संपत्ति का निजी उपयोग किया। कार्यालय की संपत्ति का निजी उपयोग करने के आरोप में लगभग 10 लाख के सामान को अपने घर ले जाने के संघ ने आरोप लगाए हैं।

अधिकारी ने HRTC तारादेवी विश्राम गृह से फर्नीचर और कीमती सामान गायब करवा अपने घर ले गए। संघ द्वारा मामला उजागर करने पर अधिकारी ने कुछ सामान विश्राम गृह में जमा करवाया है लेकिन अभी भी अधिकारी के पास HRTC का कीमती सामान बचा हुआ है जिसे अधिकारी वापिस करने के लिए टाल मटोल कर रहा है।

परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ने पुलिस से अधिकारी के खिलाफ सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग और चोरी करने पर मामला दर्ज करने की मांग की है और अगर सरकार ने अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो संघ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने में भी गुरेज नहीं करेगा।