हिमाचल

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 6 HAS अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबकि महाप्रबंधक उद्योग सोलन राजीव कुमार को एमसी सोलन आयुक्त तैनात किया गया है। वर्तमान में आयुक्त एमसी पालमपुर पद पर ट्रांसफर किए अक्षय सूद को अब रजिस्टार कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी तैनात किया गया है। विक्रम महाजन को सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर से एमसी आयुक्त पालमपुर लगाया गया है। एसडीओ सिविल कुमारसैन गनजीत सिंह चीमा को एसडीओ काजा तैनात किया गया है।

संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी धर्म पाल को एसडीओ कुमारसैन लगाया गया है। एसडीओ काजा असीम सूद को उप सचिव हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग तैनात किया गया है। संयुक्त निदेशक भू अभिलेख चंदन कपूर को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे आईएएस आशीष सिंहमार को श्रम आयुक्त कम निदेशक रोजगार के पद पर तैनात किया गया है। एमसी धर्मशाला आयुक्त आईएएस प्रदीप कुमार ठाकुर का तबादला रद्द किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

11 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

40 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

56 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

6 hours ago