Categories: हिमाचल

एडवोकेट दीपाली बनी मंडी नगर निगम की पहली महापौर, वीरेंद्र भट्ट उपमहापौर

दीपाली जसवाल मंडी नगर निगम की पहली महापौर चुनी गई जबकि वीरेंद्र भट्ट उपमहापौर होंगे। नवगठित मंडी नगर निगम के सभी 15 पार्षदों के शपथ लेने के बाद करवाए गए चुनावों में वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा से जीती एडवोकेट दीपाली जसवाल को महापौर पद के लिए चुना गया जबकि पुरानी मंडी वार्ड नंबर दो से विजयी रहे वीरेंद्र भट्ट को उपमहापौर चुना गया। इससे पहले नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में आयोजित एक सादे किंतु गरिमा पूर्ण समारोह में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। दीपाली जसवाल स्थानीय न्यायालय में वकील हैं और उनके पति डॉ नाग राज शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा जीता और महापौर बनीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश भाजपा महासचिव एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल की दो दिन तक पार्षदों के साथ चलती रही बैठकों, लंच व डिनर के बाद आखिर भाजपा ने एडवोकेट दीपाली जसवाल पर दांव खेल कर कई प्रमुख दावेदारों को चौंका दिया।

वीरेंद्र भट्ट इससे पहले भी मंडी नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ही पार्षद अच्छे अंतर से विजयी रहे थे जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनके समर्थन में जनसभाएं की थी। महेंद्र सिंह ठाकुर तो चुनावों के दौरान मंडी में ही डटे रहे औऱ इनके समर्थन में घर घर तक जाते रहे।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

50 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

57 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago