Follow Us:

ई विधानसभा के बाद नगर निगम शिमला बना देश का पहला ई नगर निगम, पेपरलेस होंगे सभी कार्य

पी. चंद |

हिमाचल ई-विधानसभा के बाद अब नगर निगम शिमला भी ई-निगम बनने जा रहा है। नगर निगम के सभी कार्य अब पेपरलेस होंगे। नगर निगम के सदन की कार्यवाही के साथ साथ सभी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते नगर निगम के सभी पार्षदों को ई निगम के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शिमला के बचत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ई- निगम बनने के बाद सभी पार्षद अपने वार्ड के कार्यों की जानकारी और प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से पूछे जा सकते हैं।

नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि प्रदेश की ई विधानसभा के बाद नगर निगम शिमला को भी ई-निगम बनाया जा रहा है। जिसके लिए सभी पार्षदों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उंन्होने कहा कि ई निगम बनने के बाद सभी पार्षद अपने प्रश्न भीऑनलाइन पूछ सकेंगे। निगम की सारी गतिविधियों की जानकारी वेबसाइट पर ही  उपलब्ध होगी।कोहली ने कहा कि शिमला नगर निगम ई निगम बनने वाला देश का पहला निगम होगा और निगम के अगले सदन की कार्यवाही पेपरलेस होगी।