Follow Us:

मौसम की मार, पांच दिन बाद भी NH-305 नहीं हुआ बहाल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिससे प्रदेश भर में लगातार बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। कुल्लू में बारिश की वजह से NH-305 पाँचवे दिन बाद भी बंद है। रास्ता बंद होने से बागीपुल-कुल्लू, रामपुर-कुल्लू और आनी-कुल्लू-शिमला जैसे रूट प्रभावित हुए हैं।

बता दें कुल्लू घाटी में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिले में NH-305 के अलावा एक दर्जन सड़कों पर यातायात ठप होने से सेब की खेप फंस गई है। मौसम के रुख को देखते हुए घाटी के बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। 

वहीं NH-305 को बहाल करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी हैं। लेकिन, बारिश की वजह से लगातार हो रहे लैंड-स्लाइडिंग से काम में मुश्किलें पेश आ रही है। साथ ही प्रशासन इन रास्तों पर चलने वालों को लैंड-स्लाइडिंग के मद्देनज़र सावधानी बरते की भी हिदायत दे रही है।