Follow Us:

4 दिन शिमला में रुकने के बाद राहुल गांधी लौटे वापिस, बिहार में करेंगे चुनावी रैली

पी.चंद, शिमला |

शिमला में 4 दिन तक रुकने के बाद राहुल गांधी आज सुबह ही शिमला से बिहार के लिए रवाना हो गए है। राहुल गांधी सुबह ही छराबड़ा से गाड़ी में सड़क मार्ग से वापिस लौटे गए है। बताया जा रहा है आज राहुल गांधी की बिहार में दो चुनावी रैलियां है जिसको देखते हुए वे शिमला से सुबह ही निकल गए।

राहुल गांधी 30 अक्तूबर को शिमला के छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका के घर दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ज्यादतर समय घर पर ही रहे। राहुल गांधी ने दोस्तों के साथ छराबड़ा के आसपास जंगलों में सैर भी की। प्रदेश के कुछ नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने भी आए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया था।