Follow Us:

हादसे के बाद फिर जागी सरकार, CM ने बुलाई आपातकाल हाई पावर मीटिंग

पी. चंद, शिमला |

कुल्लू के बंजार हुए निज़ी बस हादसे ने 44 लोगों को लील लिया। इस हादसे के बाद फ़िर सरकार की नींद खुली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री सहित मौके पर पहुंचे और घायलों का कुशल क्षेम पूछा। शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री ने अफ़सरों के साथ आपातकालीन बैठक कर डाली। इससे पहले हादसे के बाद हमेशा की ही तरह रस्म अदायगी करते हुए हादसे के मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए। बस ओवर लोड थी यहां तक कि छत पर भी सवारियों की बात सामने आ रही है। क्योंकि 42 सीटेड बस में 81 सवारियां कैसे चढ़ा दी।

आज हुई आपात बैठक में कई बिंदूओं पर चर्चा हुई। जिस पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सिलसिलेवार बताया। उन्होंने कहा कि महावीर ट्रैवल बंजार के पास रिवर्स होते हुए हादसे का शिकार हुई। 42 सीटर बस में 81 लोग सवार थे। 44 लोगों की जान चली गई। 37 लोग घायल हुए हैं। 39 डेड बॉडीज का बंजार अस्पताल में रात 12 बजे तक पोटमार्टम किया गया। अस्पताल में 5 मौतें हुईं।  जिनका आज सुबह पोटमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। 11 लोगो को पीजीआई चंडीगढ रेफर किया गया है। 1 घायल को नेरचौक अस्पताल में दाखिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि मैजिस्ट्रेट एडीएम की अध्यक्षता में जांच जारी है। हादसों को देखते हुए सख्ती करने की ज़रूरत पर बल दिया गया। ज़ीरो टॉलरेन्स की बात कही गई। हाई पावर मीटिंग में ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस, परिवहन और पी डब्ल्यू ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित करेंगे। स्थानीय लोगों से पूछ कर ब्लैक स्पॉट्स चयनित किए जाएंगे। उनपर तुरन्त काम किया जाएगा। हादसे की जगहों पर अच्छी गुणवत्ता वाले पैराफिट और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश। 90 फीसदी से ज़्यादा दुर्घटनाएं मानव भूल की वजह से होती हैं।

एचआरटीसी के चालकों की नियुक्ति की तर्ज पर निज़ी बसों के चालकों पर जरूरी मापदण्ड अपनाने के आदेश।  जनता के बीच भी जागरूकता ज़रूरी है। स्कूल बसों को भी चेक किया जाएगा कि क्या सेकिंड हैंड बसें तो नही अगर हैं तो उसकी जांच की जाएगी। जनता के आने जाने के लिए छोटे लिंक रोड़ पर 12 से 15 सीटर मैक्सी कैब्स चलाई जाएंगी।