Categories: हिमाचल

लॉकडाउन के बाद अब फिर रफ्तार पकड़ेगा स्मार्ट सिटी धर्मशाला का काम: नैहरिया

<p>लॉकडाउन के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने स्मार्ट सिटी परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई, जबकि भविष्य में शुरू होने वाले कार्यों को लेकर भी योजना बनाई गई।</p>

<p>उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला में होने वाले विकास कार्यों को लॉकडाउन के बाद फिर से गति मिलेगी। मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर के समीप 5.53 करोड़ रुपये से स्मार्ट पार्किंग का निर्माण होगा, जबकि विभिन्न स्थानों पर 62.49 लाख रुपये से पैदल पथ का निर्माण भी होगा। शनिवार को शिमला में स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें विधायक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समीक्ष स्मार्ट सिटी धर्मशाला की बात रखेंगे।</p>

<p>विशाल नैहरिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तहत सोल रूफ टोप, स्मार्ट क्लसा रूम, स्मार्ट स्ट्रीट, धर्मशाला स्मार्ट सिटी वेबसाइट, ई-नगर पालिका, जीआईएस वेब पोर्टल, रूटजोन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा हो गया है। इस पर 30.4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं 95.23 करोड़ रुपये से आठ प्रोजेक्ट शीघ्र शुरू होंगे। इसमें पार्क और खेल मैदान, पैदल पथ, अपग्रेडेशन ऑफ माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, दलाई लामा मंदिर के समीप पार्किंग का निर्माण, एलईडी बेस्ड स्ट्रीट लाईट्स, इक्को टूरिज्म के लिए वन विभाग के माध्यम से कार्य किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

35 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

58 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago