Categories: हिमाचल

डॉक्टरों की ट्रेनिंग के बाद प्रदेश में जल्द शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट केन्द्र

<p>बजट सत्र के प्रश्नकाल में किडनी ट्रांसप्लांट केन्द्र का मामला गुंजा। कांग्रेसी विधायक राम लाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और बीजेपी के विधायक राकेश पठानिया ने सयुंक्त प्रश्न में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से पूछा कि सरकार ने प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। गत दो सालों में किडनी ट्रांसप्लांट के प्रशिक्षण हेतु कितने चिकित्सक पीजीआई चंडीगड़ और अन्य स्थानों में भेजे गए। प्रशिक्षण पर सरकार ने कितनी धनराशि ख़र्च की ब्यौरा दें?</p>

<p>सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के प्रशिक्षण हेतु 8 डॉक्टर भेजे गए हैं। जिनमें डॉ राकेश चौहान आचार्य शल्य चिकित्सा विभाग को पीजीआई चंडीगढ़, डॉ पमपोश रैना विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी एम्स न्यू दिल्ली, डॉ सुरेंद्र सिंह विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया पीजीआई चंडीगढ़, डॉ गिरीश यूरोलॉजी एम्स न्यू दिल्ली, डॉ दारा सिंह एनेस्थीसिया एम्स, डॉ पूजा मुरगई पैथोलॉजी पीजीआई चंडीगढ़, डॉ ललिता नेगी पैथोलॉजी पीजीआई चंडीगढ़ और डॉ कार्तिक सयाल एनेस्थीसिया को प्रशिक्षण के लिए एम्स नई दिल्ली भेजा गया है।</p>

<p>आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों के प्रशिक्षण हेतु यात्रा व्यय और रहने पर सरकार 3.48 लाख रुपए की राशि दी गई है। जिसका भुगतान डॉक्टरों से प्राप्त बिलों के आधार पर किया जाएगा। जबकि टांडा के डॉक्टरों को केवल वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान किया जा रहा है। 2 करोड़ 96 लाख मशीनरी के ऊपर व 1 करोड़ से ज्यादा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए धन आ गया है। जिसका ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

2 hours ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

5 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

6 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

8 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago