Follow Us:

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में 12 AICC पर्यवेक्षक नियुक्त किए

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में 12 एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए
डीसीसी अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे पर्यवेक्षक
हाईकमान को हर जिले की रिपोर्ट सौंपेंगे सभी पर्यवेक्षक


शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों से पहले बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत 12 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो प्रदेशभर के जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

इन पर्यवेक्षकों का काम प्रत्येक जिले में जाकर संगठन की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करना और अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपना रहेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति दी है।

हिमाचल प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में पार्टी के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेता शामिल हैं, जिनमें —
विकार शक्ति सिंह गोहिल, रसूल वाणी, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदौरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पंसे और ज्योति रौतेला शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इन पर्यवेक्षकों को हर जिले की स्थिति का फीडबैक जुटाकर संगठन की मज़बूती के सुझावों के साथ रिपोर्ट देनी होगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का मौजूदा संगठन भंग है। पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द करने की तैयारी में है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी तय की जाएंगी।

राजनीतिक हलकों में इस कवायद को प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल का संकेत माना जा रहा है।