Categories: हिमाचल

हिमाचल में जल्द शुरू होगी एयर एंबुलेंस, मरीजों को मुफ्त में सेवा देगी सरकार

प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाली है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में इस सेवा को शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस सेवा को जल्द शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजान की खास बात ये है कि मरीजों के लिए ये सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी।

राज्य सचिवालय में हाल ही में आयोजित सीओएस की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई है। हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ये अहम कदम माना जा रहा है। इस सेवा के दायरे में जनजातीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि सभी जिलों को कवर करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि फ्री एयर एंबुलेंस सेवा को शुरू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

एयर एंबुलेंस में होती है डॉक्टर्स की एक टीम

एयर एंबुलेंस (हेलीकॉप्टर) में डॉक्टर्स की एक पूरी टीम रहती है। इसके अलावा इसके अंदर ही ऑक्सीजन, मिनी ब्लड बैंक, जांच किट, दवाइयां इत्यादि होते हैं।

यह टीम ग्रामीण इलाकों में मरीज की जांच कर सकती है। अगर मरीज की हालत गंभीर हुई तो पास के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एयर लिफ्ट कर पहुंचाया जाता है। फ्री एयर एंबुलेंस के लिए जिस कंपनी के साथ करार किया जाएगा उसके हैलीकॉप्टर आधुनिक तकनीक से लैस होंगे जो किसी भी मौसम में उड़ान भर सकेंगे।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

15 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago