Follow Us:

शादी के दो महीने बाद ही देश के लिए शहीद हुए धर्मशाला के अक्षय कुमार

Akshay Kumar martyrdom  : धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की बागनी पंचायत के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। अक्षय कुमार 19 डोगरा बटालियन में तैनात थे। उनके निधन की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। अक्षय ने 2015 में महज 29 साल की उम्र में भारतीय सेना की सेवा शुरू की थी और उनका सपना देश की सेवा करना था।

अक्षय के पिता संसार चंद ने बताया कि अक्षय की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। उन्होंने भारी मन से कहा, “क्या पता था कि इतनी खुशी के बाद इतना बड़ा गम हमारा इंतजार कर रहा है। शादी के बाद अक्षय अपनी पत्नी के साथ नए जीवन की शुरुआत करने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था।”

अक्षय की शहादत ने परिवार और गांव में गहरा दुख छोड़ दिया है, लेकिन उनके बलिदान को सभी ने गर्व के साथ स्वीकार किया है।