Categories: हिमाचल

प्रदेश में 1 मई तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, फिल्ड स्टाफ के तबादलों पर भी रोक: CM

<p>राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 1 मई, 2021 तक बन्द रहेंगे। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के अध्यापकों को भी अवकाश रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फील्ड के क्रियाशील स्टाफ के स्थानांतरणों पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में तीन जिलों का दौरा कर कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित कर कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे ताकि प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने पर विशेषतौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने ऑक्सीजन और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला, जोनल अस्पताल धर्मशाला, टांडा मेडिकल कॉलेज, सुन्दरनगर अस्पताल सहित कई अस्पतालों में बिस्तरों व आक्सीजन आपूर्ति की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कोविड मरीजों की देखभाल के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के लिए भी प्रबंध किए जाएंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमितों की उचित स्वास्थ्य देखभाल व अन्य सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि अधिकतर मरीज घरों पर ही उपचार की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान को तेजी प्रदान की गई है और अभी तक 11.46 लाख लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। जनसंख्या के अनुपात में प्रदेश टीकाकरण अभियान में देश में सातवें स्थान पर है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago