Categories: हिमाचल

अमेरिका ने हिमाचल को क्लोरोपिकरिन गैस देने से किया इंकार, ये है वजह

अमेरिका ने हिमाचल को क्लोरोपिकरिन गैस देने से इंकार कर दिया है। प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा बागवानों के लिए इसे झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हिमाचल सरकार ने प्रथम चरण में 250 मीट्रिक टन क्लोरोपिकरिन गैस आयात करने का लक्ष्य रखा था। इसे ग्लोबल टैंडर के जरिए आयात किया जाना था।

अपनी तकनीक को जगजाहिर नहीं करना चाहता अमेरिका

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव बीते साल ही केंद्रीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से अमरीका को भेजा गया था, लेकिन अमरीका क्लोरोपिकरिन गैस के इस्तेमाल को लेकर अपनी तकनीक को जगजाहिर नहीं करना चाहता। इसलिए अमरीका ने हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। क्लोरोपिकरिन का प्रयोग सेब के पुराने बगीचों को काटकर नए बगीचे लगाने के लिए किया जाता है ताकि सेब के रोगमुक्त बगीचे तैयार किए जा सकें।

सेब के नए बगीचों को रोगमुक्त बनाती है क्लोरोपिकरिन

दरअसल सेब के पुराने बगीचे विभिन्न बीमारियों से युक्त हैं। इनमें तरह-तरह की बीमारियां पाई जाती हैं। इस वजह से जो बागवान पुराने पौधे काटकर नई प्लांटेशन कर रहे हैं, उनके नए पौधे नहीं चल पा रहे जबकि, हिमाचल सरकार खुद बागवानों को सेब के पुराने पौधे काटकर नई प्लांटेशन के लिए प्रेरित कर रही है ताकि प्रदेश के बागवान सेब के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतियोगिता कर सके। यह देखते हुए सरकार ने 1134 करोड़ रुपये के बागवानी विकास प्रोजैक्ट के तहत क्लोरोपिकरिन गैस आयात करने का फैसला लिया था।

क्लोरोपिकरिन गैस का इस्तेमाल जमीन के नीचे पंप के माध्यम से किया जाता है। इसके इस्तेमाल से जमीन को स्टेररिलाइज किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि इससे पुराने पौधों की बीमारी से युक्त जड़ें, फंगस और हानिकारण कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

3 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

6 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

6 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago