Categories: हिमाचल

कोरोना संकट के बीच युवा कांग्रेस शिमला ने चलाया ‘भूखलगी है खानाखाओ’ अभियान, रोजाना जरूरतमंदों को बांट रहे खाना

<p>कोरोना संकट के बीच गरीब जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को अपना समझते हुए, शिमला शहरी युवा कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में &#39;भूखलगी है खाना खाओ&#39; अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 21 मई 2020 से लोगों को भोजन वितरण का सराहनिय कार्य चलाया गया है, जोकि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए जबतक संभव होगा चलता रहेगा।</p>

<p>युवा कांग्रेस शिमला शहरी रोजाना कांग्रेस कार्यालय में पहले तो साफ-सुथरा स्वादिष्ट और ताजा भोजन तैयार करते हैं और फिर राजीव भवन में सभी जरूरतमंद लोगों को रोज तकरीबन 400 के करीब पैक्ड फूड वितरित करते हैं। इसके पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शिमला के अलग अलग वार्डों में जाकर सभी प्रवासी मजदूरों को तकरीबन 300 के करीब पैक्ड फूड वितरित करते हैं।</p>

<p>शिमला शहरी युवा कांग्रेस ने बताया कि जैसे जैसे जरूरतमंद लोग उनसे भोजन की मांग करते हैं तो वे डिमांड पर पैक्ड फ़ूड की संख्या को बढ़ा रहे हैं, और इस सराहनिय कार्य में युवा कांग्रेस का सहयोग देने में कांग्रेस पार्टी और समर्थ शिमला के मित्र भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है। युवा कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष विरेंद्र बांश्टु का कहना है कि कई लोग उन्हें निस्वार्थ भाव से भी मदद कर रहे हैं जिसके लिए समस्त युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और युवा कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष विरेंद्र बांश्टु ने सभी का तहदिल से आभार व्यक्त किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

12 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

12 hours ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

17 hours ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

17 hours ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

17 hours ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

  Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

18 hours ago